Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

चारण दोबारा अध्यक्ष व कुमावत मंत्री चुने गए

बाप न्यूज़ | राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय ) उपशाखा बाप के वार्षिक चुनाव शुक्रवार को शिक्षक सदन बाप में संपन्न हुए। जिसमें सभाध्यक्ष जगदीश ...

बाप न्यूज़
| राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय ) उपशाखा बाप के वार्षिक चुनाव शुक्रवार को शिक्षक सदन बाप में संपन्न हुए। जिसमें सभाध्यक्ष जगदीश राम गोदारा ,उपसभाध्यक्ष  प्रभु सिंह भाटी व पूनमचंद  थोरी ,अध्यक्ष गणेश दान चारण ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पप्पू राम गोदारा ,उपाध्यक्ष रेखचंद पालीवाल, उपाध्यक्ष (महिला) सुमन कुमारी, मंत्री जगदीश कुमावत, महिला मंत्री बेबी देवी पालीवाल ,कोषाध्यक्ष चंपालाल तंवर , प्राध्यापक प्रतिनिधि पुनाराम  , वरिष्ठ अध्यापक प्रतिनिधि प्रवीण रामावत, अध्यापक प्रतिनिधि जगदीश चंद्र खोरवाल , पंचायत समिति शिक्षक प्रतिनिधि राजकुमार, महिला शिक्षक प्रतिनिधि पुष्पा देवी, शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि नवनीत कौर, प्रबोधक प्रतिनिधि किशोर कुमार पुरोहित, निजी शिक्षण संस्था शिक्षक प्रतिनिधि सुरेश सियाग ,सेवानिवृत्त शिक्षक प्रतिनिधि ओंकार दास पालीवाल को सर्वसम्मति से चुना गया। चुनाव कार्यक्रम 
में पर्यवेक्षक के रुप में मोहन लाल जीनगर व श्यामसुंदर  नरपत सिंह भाटी , माणक राम डारा, माधुदान चारण,राधेश्याम तंवर ,मूलचंद तंवर, भोमराज तंवर, तेजा राम विश्नोई ,राजेश विश्नोई, परबत सिंह चंपावत,, अशोक कुमावत आदि उपस्थित रहे।