Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

फलोदी कस्बे में ढाई घंटे बन्द रहेगी बिजली

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर रविवार को डिस्काॅम उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार बिजलीघर में पावर ट्रांसफार्मर मे...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर रविवार को डिस्काॅम उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार बिजलीघर में पावर ट्रांसफार्मर में ऑयल फिल्टर का कार्य किया जायेगा जिसके चलते दो चरणों में विभिन्न क्षेत्रों में ढाई घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

डिस्काॅम फलोदी के कनिष्ठ अभियंता धर्मेन्द्रसिंह ने बताया कि रविवार को राईका बाग, पंचायत समिति, कचहरी परिसर, पत्थर रोड़, कबूतरों का चौक, जवाहर प्याऊ, मलार रोड, लक्ष्मीपुरा एवं आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12. 30 बजे तक एवं आदर्श नगर, नागौर रोड़, कृषि मंडी, मोहन छंगाणी नगर, बापू नगर एवं आसपास के क्षेत्रों  में दोपहर 12. 30 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक विधुत आपूर्ति बंद रहेगी।