Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

नहर ऑवरफ्लॉ होने से बहा हजारो गैलन पीने का पानी

3 किमी परिधि के खेत हुए जलमग्न, फसलें डूबी, किसान बर्बाद बाप न्यूज़ | कस्बे के निकट से निकल रही राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल सोमवार को ऑवर फ्लो ह...

3 किमी परिधि के खेत हुए जलमग्न, फसलें डूबी, किसान बर्बाद

बाप न्यूज़ | कस्बे के निकट से निकल रही राजीव गांधी लिफ्ट कैनाल सोमवार को ऑवर फ्लो हो गई। जिससे हजारो गैलन पानी व्यर्थ बह गया। आसपास के खेत व आम रास्ता जलमग्न हो गए। खेतों में अभी चने की फसले थी, जो डूब गई। किसान ओमप्रकाश पालीवाल ने बताया कि आरडी 47 के पास नहर ऑवरफ्लॉ होने से 4 घंटे से अधिक पानी व्यर्थ बहता रहा।
आसपास के 3 किमी एरिया में पानी ही पानी हो गया। रास्ते भी अवरूद्ध हो गए है, जो कई दिनों तक बंद ही रहेंगे। किसानों ने बताया कि नहर महिने में कई बार ऑवरफ्लो होती है। अधिक समय के लिए ऑवरफ्लो होने पर नहर के आसपास का इलाका जलमग्न हो जाता है। सोमवार को भी यही हालात रहे। दर्जनाें किसानों के खेत नहरी पानी में डूब गए है। खेतो में इस समय चने की फसल अंकुरित व्यवस्था में  थी। किसान ओमप्रकाश ने बताया कि हजारो रूपये खर्च कर खेती की थी, जो अब पानी में बह गई है। नहरी पानी की इस बर्बादी को रोकने के लिए कई बार संबधित विभाग से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो पा रही है।