Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

आठ परिवारों को मिली पक्के आवास की स्वीकृति

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड क्षेत्र की निकटवर्ती नवसृजित ग्राम पंचायत मयाकोरिया में शुक्रवार को राज्य सरकार एवं जिला प्रशास...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड क्षेत्र की निकटवर्ती नवसृजित ग्राम पंचायत मयाकोरिया में शुक्रवार को राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन जोधपुर के निर्देशानुसार प्रशासन गांवो के संग अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया है। 

शिविर में फलोदी पंचायत समिति के प्रधान हाजी उमरदीन सिंधी, उप प्रधान केसुराम विश्नोई, शिविर प्रभारी एवं एसडीएम फलोदी डाॅ. अर्चना व्यास, विकास अधिकारी फलोदी नारायण सुथार, पालिका उपाध्यक्ष सलीम नागौरी, तहसीलदार भगवान सहाय यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शम्मू खान, मयाकोरिया सरपंच खुदाबख्श, युवा कांग्रेस नेता इलमदीन मेहर मयाकोरिया, सरपंच मोहम्मद अली मेहर ननेऊ, अतिरिक्त विकास अधिकारी महेन्द्र जोशी, सहायक विकास अधिकारी माणकलाल पालीवाल एवं प्रेमरतन दवे, सहायक अभियंता कपिल दवे, ग्राम विकास अधिकारी दिनेश तंवर, ऑफिस सहायक कृष्णराज शर्मा सहित विभिन्न विभागों अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उपस्थित रहकर आमजन का सहयोग किया। 

इस दौरान कच्चे झौपड़ों में रहने वाले आठ परिवारों को पक्के आवास के लिये स्वीकृति जारी की गई एवं विभिन्न कार्य संपादित किये गये। अंत में सरपंच खुदाबख्श इलमदीन मेहर मयाकोरिया ने आभार व्यक्त किया।