Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय चिंतन शिविर सम्पन

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर स्थित होटल लाल निवास में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर का दो दिवसी...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर स्थित होटल लाल निवास में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर का दो दिवसीय चिंतन शिविर सम्पन्न हुआ। दो दिवसीय चिंतन शिविर में दूसरे दिन

मुख्य वक्ता के रूप में विचार व्यक्त करते हुये भाजपा के पूर्व प्रदेशध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा हर कार्यकर्ता की सुनती है, कार्यक्रमों का संकल्प लेती है और उन्हें अंजाम तक पहुंचाती है। चिंतन शिविर में जिला प्रभारी संवालाराम देवासी, जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल,  पूर्व विधायक शंकरसिंह राजपुरोहित, विधायक पब्बाराम विश्नोई, पूर्व विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने भी संबोधित किया। 

दो दिवसीय चिंतन शिविर में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मिशन-2023, बूथ, मंडल, शक्ति और पन्ना प्रमुख स्तर तक इकाइयों को मजबूत करने, भाजपा की वैचारिक प्रतिबद्धता का विकास करने, टीम भावना से कार्य करने चर्चा कर राजनीतिक चुनौतियों पर मंथन किया गया। केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार- प्रसार पर भी कार्य योजना बनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की नंबर एक राजनीतिक पार्टी बन गई है। पार्टी को स्थाई और मजबूत बनाने के लिये हम सब को जन भावनाओं के अनुसार कार्यक्रम बनाने पड़ेंगे और काम करना पड़ेगा। चिंतन शिविर में महामंत्री रतन मेघवाल, उपाध्यक्ष  विक्रमादित्यसिंह आमला, सुखराम जाणी, शिवकुमार व्यास, मीडिया प्रभारी सुनिल बुरड़, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गवरादेवी व्यास, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष केवलराम मेघवाल, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष हरूराम भील, पार्षद नरेंद्रसिंह शेखावत, पूर्व जिलाध्यक्ष माधुसिंह देवड़ा, जानकीलाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष रमेश थानवी आदि उपस्थित रहे।