Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

पद्मश्री लाखा खान का गांव में हुआ अभिनंदन

बाप न्यूज़ | महामहिम राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से नवाजे जाने के बाद प्यालेदार सारंगी वादक लाखा खान मांगणियार गुरुवार दोपहर बाद अपन...

बाप न्यूज़ | महामहिम राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से नवाजे जाने के बाद प्यालेदार सारंगी वादक लाखा खान मांगणियार गुरुवार दोपहर बाद अपने गांव राणेरी पहुंचे। 

गांव में पद्मश्री लाखा खान का जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत व अभिनंदन किया। अभिनंदन समारोह गांव में स्थित राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ। पद्मश्री खान का साफा पहना स्वागत करने के बाद ग्रामीणों ने उन्हें पुष्पहार से लाद दिया। 

विधायक पब्बाराम विश्नोई, कांग्रेस नेता कुम्भसिंह पातावत ने भी लाखा खान का अभिनंदन कर कहा कि उन्होंने लोक संगीत कला में दुनिया भर में अपनी अमिट छाप छोड़ी है।पद्मश्री पुरस्कार का सम्मान लेकर लोक संगीत कलाकार खान ने स्वयं के साथ क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया। बहुत ही सुनहरे क्षण थे, जब उन्हें पद्मश्री पुरस्कार मिला। कार्यक्रम के दौरान विधायक विश्नोई ने स्कूल में तीन सेड के लिए 5 लाख व अणदल सती दादी मंदिर प्रांगण में प्याऊ निर्माण के लिए 5 लाख विधायक कोष से देने की घोषणा की। 

कार्यक्रम में कवि बाबू खान ने विधायक विश्नोई से कहा कि पद्मश्री लाखा खान का मान सम्मान तो खूब होगा, लेकिन इसके साथ सरकार अगर अब वृद्ध हो चुके खान को पेंशन शुरू कर से तो उन्हें कुछ आर्थिक सम्बल भी मिलता रहे। 

इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि एडवोकेट रतन सिंह, बाप भाजपा मंडल अध्यक्ष व पंचायत समिति सदस्य हरि माडपुरा, भारतीय किसान संघ जिलामंत्री हनुमान अमराणी, राजूराम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।