Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

फलोदी में रविवार को होगा वरिष्ठजन सम्मान समारोह

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर मलार रोड स्थित आदर्श विधा मंदिर में रविवार को कुटुंब प्रबोधन गतिविधि जिला फलोदी के ...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर मलार रोड स्थित आदर्श विधा मंदिर में रविवार को कुटुंब प्रबोधन गतिविधि जिला फलोदी के तत्त्वावधान में वरिष्ठजन सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। कुटुंब प्रबोधन समिति फलोदी के जिला संयोजक विशंभर थानवी ने बताया कि रविवार को आदर्श विद्या मन्दिर के गंगा स्मृति हॉल में 11 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में फलोदी हिन्दू समाज के 75 वर्ष एवं इससे अधिक उम्र के वरिष्ठजनों का नागरिक सम्मान किया जायेगा। 
थानवी ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नंदलाल जोशी सदस्य क्षेत्रीय कार्यकारिणी राजस्थान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ होंगे। मुख्य वक्ता हिंदी के मूर्धन्य विद्वान है, आपने सैकड़ों हिंदी के गीत तथा कविताओं की रचनाएं की है। पूर्व में भी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की पुस्तकों में भी आपकी रचनाओं के गीत पाठ्यक्रम में शामिल रहे है। जोशी प्रखर राष्ट्रवादी कवि रहे है तथा आपकी राष्ट्रीय गीतों की कई पुस्तकें भी प्रकाशित हुई है।