Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

थानवी की जंयती पर पुष्पाजंली अर्पित

बाप न्यूज़ | अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर एसडीएम कार्यालय के पीछे स्थित कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान साइबरटेक पर शनिवार को संस्...

बाप न्यूज़ | अशोक कुमार मेघवाल
| फलोदी उपखंड मुख्यालय पर एसडीएम कार्यालय के पीछे स्थित कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान साइबरटेक पर शनिवार को संस्थान की मार्गदर्शक  एवं समाज सेविका सरल व्यक्तित्व की धनी स्वर्गीय श्रीमती सरला थानवी की 68 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्पाजंली अर्पित कर उन्हें श्रद्धा से याद किया गया। 
संस्थान के संचालक डॉ. पंकज थानवी ने अपनी माताजी को याद करते हुए बताया की स्वर्गीय श्रीमती सरला थानवी सदैव बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये प्रयासरत रही। वे अपने जीवन काल में सदैव विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो में भी अग्रणीय रही। इस अवसर पर साइबरटेक पर कंप्यूटर फंडामेंटल्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी पर विशेष मैराथॉन सेशन्स भी आयोजित किये गये।