Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

पर्यावरण संरक्षण के लिये साईकिल यात्रा पर निकले भारती का स्वागत

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर मोहन छंगाणी नगर में स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में शनिवार को द ग्रीन ...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल
| फलोदी उपखंड मुख्यालय पर मोहन छंगाणी नगर में स्थित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में शनिवार को द ग्रीन अश्वमेध मिशन को लेकर साईकिल यात्रा पर निकले टॉडगढ़ रावली अभयारण राजसमंद में पदस्थापित फॉरेस्ट गार्ड अभिनव भारती का सम्मान किया गया। जीव विज्ञान के व्याख्याता प्रमोद थानवी के आग्रह पर अभिनव भारती माॅडल स्कूल पहुंचे। थानवी ने बताया कि अभिनव भारती 7 अक्टूबर से पूरे राजस्थान की साईकिल पर यात्रा कर रहे है वे अब तक 14 सौ किलोमीटर की यात्रा कर चुके है। इनका उद्देश्य राजस्थान के लोगों को साईकिल यात्रा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं सुरक्षा हेतु प्रेरित करना है। इस अवसर पर भारती ने विद्यालय में पौधरोपण भी किया। 

इस अवसर पर विधार्थियों को संबोधित करते हुये भारती ने कहा कि मेरा उद्देश्य समूचे राजस्थान को हरा-भरा करने के लिये लोगों को प्रेरित करना है।आपने प्रत्येक बालक-बालिका को प्रतिवर्ष पांच पौधे लगाने एवं उनका संरक्षण कर अश्वमेध यज्ञ को पूर्णाहुति प्रदान करने का आह्वान किया। व्याख्याता विशम्भर थानवी ने भारती के आधुनिक अश्वमेध यज्ञ जो कि साईकिल द्वारा किया जा है की प्रशंसा की तथा लक्ष्य को पूर्ण करने में विधार्थियों से सहयोग करने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य महिपाल सिंह सारण ने पर्यावरण संरक्षण प्रकाश डालते हुये अभिनव भारती के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक प्रेमाराम बिश्नोई ने विधालय में संचालित हरित दल के संबंध में भारती को जानकारी दी तथा इससे जुड़े विद्यार्थियों का उनसे परिचय करवाया।