Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

आकर्षक सफाई, रंगोली एवं रोशनी करने वालों को सम्मानित किया जायेगा

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | नगर पालिका क्षेत्र फलोदी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत दीपावली पर्व को मध्यनजर रखते हुये आम नागरिकों को प्रोत...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | नगर पालिका क्षेत्र फलोदी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत दीपावली पर्व को मध्यनजर रखते हुये आम नागरिकों को प्रोत्साहन करने के उद्देश्य से अपने- अपने घरों के आगे उच्चतम सफाई एवं रंगोली करने एवं सौंदन्यकरण की दृष्टि से आकर्षक रोशनी सजावट करने पर उनको पारितोषिक इनाम के तौर पर दिया जायेगा। इस कार्य के लिये चयन कमेटी का गठन किया गया है। पुरस्कार चयन कमेटी में पार्षद  अशोक व्यास संयोजक सौंदर्यकरण समिति को अध्यक्ष तथा पार्षद दीनदयाल जोशी, श्रीमती उर्मिला व्यास, सुश्री रिकिता जैन एवं अरूण कुमार मेघवाल तथा सफाई विभाग के प्रभारी सुरेश व्यास नूनसा को सदस्य मनोनीत किया गया है। 

नपा अध्यक्ष पन्नालाल व्यास पहलवान एवं ईओ अनिल कुमार विश्नोई ने बताया कि सफाई एवं रंगोली कार्यक्रम में प्रथम आने वाले को 2100 रूपये, द्वितीय को 1100 रूपये तथा तृतीय को 500 रूपये दिये जायेगें। इसी प्रकार रोशनी कार्य में प्रथम विजेता को 2100 रूपये, द्वितीय को 1100 रूपये तथा तृतीय को 500 रूपये दिये जायेगें। चयन कमेटी द्वारा दीपावली की शाम 7. 30 बजे से रात्रि 10 बजे तक शहर में भ्रमण कर उच्चतम सफाई कार्य एवं रंगोली कार्य तथा आकर्षक रोशनी का चयन किया जायेगा। चयनित लाभार्थी को मोबाइल से सूचित कर दीपावली पर्व के बाद नगर पालिका में बुलाकर पारितोषिक दिया जायेगा।