Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

ग्राम विकास अधिकारियों ने शुरू किया बेमियादी धरना

बाप न्यूज |  अपनी विभिन्न मांगो को लेकर आंदोलनरत ग्राम विकास अधिकारियों ने शुक्रवार से पंचायत समिति मुख्यालय पर उपस्थित रहकर अनिश्चितकालीन ...

बाप न्यूजअपनी विभिन्न मांगो को लेकर आंदोलनरत ग्राम विकास अधिकारियों ने शुक्रवार से पंचायत समिति मुख्यालय पर उपस्थित रहकर अनिश्चितकालीन कलम बंद असहयोग आंदोलन शुरू कर दिया है। साथ ही धरना देकर प्रदर्शन भी किया। ग्राम विकास अधिकारी संघ ब्लॉक बाप अध्यक्ष वकील चौधरी ने बताया कि उनकी जायज मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही होने तक निरंतर जारी रहेगा। प्रशासन गांव के संग अभियान सहित किसी भी प्रकार की गतिविधि में प्रदेश के ग्राम विकास अधिकारी भाग नहीं लेंगे। धरने में अध्यक्ष वकील चौधरी, इस्लाम खान, मुकेश कुमार, सचिन अवस्थी, प्रतापराम बिश्नोई, राजवीर, सुरेंद्र सिंह, संतोष चौधरी, संजीव चलाना, शक्ति सिंह सहित समस्त ग्राम विकास अधिकारी मौजुद थे।