Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

प्रशासन गांव के संग व प्रशासन शहरों के संग अभियान का राजस्व परिषद करेगी बहिष्कार

बाप न्यूज |  प्रशासन गांवों का संघ अभियान आज से शुरू हो रहे है। अभियान को सफल बनाने के लिए सरकार के निर्देश पर प्रशासन ने प्री कैंप भी लगाय...

बाप न्यूजप्रशासन गांवों का संघ अभियान आज से शुरू हो रहे है। अभियान को सफल बनाने के लिए सरकार के निर्देश पर प्रशासन ने प्री कैंप भी लगाये। लेकिन ग्राम विकास अधिकारियों के बाद अब राजस्व परिषद के घटक संगठन तहसीलदार संघ, नायब तहसीलदार संघ, गिरदावर संघ वह पटवार संघ अपनी 7 सूत्री मांग को को लेकर इस अभियान के शिविरों के बहिष्कार की घोषणा कर दी है। ऐसे में गांवो में लगने वाले प्रशासन गांवो के संघ शिविरों में पंचायती राज सहित राजस्व विभाग के कार्य प्रभावित हाेंगे।

बाप तहसीलदार प्रतिज्ञा सोनी ने बताया कि राजस्व परिषद के घटक संगठन तहसीलदार संघ, नायब तहसीलदार संघ, गिरदावर संघ तथा पटवार संघ की 7 सूत्री मांग को सरकार द्वारा नहीं माने जाने के कारण 2 अक्टूबर गांधी जयंती से शुरू हो रहे प्रशासन गांव के संग तथा प्रशासन शहरों के संग अभियान का बहिष्कार कर दिया है। इस कारण इन शिविरों में आम जनता के राजस्व से जुड़े हुए सभी कार्य प्रभावित होंगे।

राजस्थान पटवार संघ जिला उपाध्यक्ष डालसिंह गोठवाल ने बताया कि राजस्व परिषद के घटक संगठन पिछले 3 वर्ष से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। सरकार द्वारा इनके घटक संगठनों से पूर्व में लिखित समझौता हुआ था, लेकिन आज दिनांक तक उन समझौतों को राज्य सरकार द्वारा लागू नहीं किया गया। इसलिए राजस्व परिषद द्वारा 17 सितंबर 2021 से गांधीवादी तरीके से सरकार को अपनी सात सूत्री मांग पत्र सौंपकर पहले ही आग्रह कर दिया था कि अगर 2 अक्टूबर से पूर्व उनकी सभी मांगों को नहीं माना जाता है, तो राजस्व परिषद के सभी घटक संगठन प्रशासन गांव के संग शिविरों का बहिष्कार करेंगे। गोठवाल ने बताया कि सरकार ने उनकी मांगों पर विचार नहीं किया। इसलिए राजस्व परिषद को विवश होकर पुनः आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। आंदोलन की वजह से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

तहसील मुख्यालयों पर आज क्रमिक अनशन 

राजस्व परिषद द्वारा आज 2 अक्टूबर से गांधी जयंती पर गांधीवादी तरीके से क्रमिक अनशन कर तहसील मुख्यालयों पर धरना दिया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष गोठवाल ने बताया कि जब तक राजस्व परिषद की सभी 7 मांगे नहीं मानी जाती, तब तक अनिश्चित काल के लिए धरना वह बहिष्कार जारी रहेगा।