Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

पेड़-पौधे लगाकर ही चुका सकते है पर्यावरण का अहसान : शर्मा

बाप न्यूज | कस्बा स्थित ऐतिहासिक तालाब मेघराजसर तालाब पर विभिन प्रजातियों के 9 पौधे लगाये गए। इनमें फलदार व छायादार दोनो प्रकार के पौधे है।...


बाप न्यूज | कस्बा स्थित ऐतिहासिक तालाब मेघराजसर तालाब पर विभिन प्रजातियों के 9 पौधे लगाये गए। इनमें फलदार व छायादार दोनो प्रकार के पौधे है। पौधो की सुरक्षा के लिए चारो तरफ तारबंदी की गई है। नारायणलाल शर्मा (पटवारी) ने बताया कि सार संभाल कर सभी पौधों को पेड़ बनाएंगे। समय समय पर खाद भी दी जाएगी। शर्मा ने कहा कि हम पर्यावरण का अहसान मात्र पेड़-पौधे लगाकर ही चुका सकते हैं। हर मनुष्य को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए। युवा व्यवसायी जगदीश व्यास ने कहा कि हम अपने साथ युवा पीढ़ी को भी पौधे लगाने के लिए समय समय पर प्रेरित करे। इस मौके पर ओमप्रकाश लोहार, बबलू व रमन दर्जी मौजुद थे।