Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

किसान रैली के लिये जनसम्पर्क अभियान जारी

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | भारतीय किसान संघ के बैनर तले 8 सितम्बर को फलोदी में आयोजित होने वाली किसान रैली में किसानों की अधिकतम भागीद...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | भारतीय किसान संघ के बैनर तले 8 सितम्बर को फलोदी में आयोजित होने वाली किसान रैली में किसानों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भारतीय किसान संघ के संभागीय अध्यक्ष नरेश व्यास के नेतृत्व में किसान संघ के नेताओं ने रविवार को धौलासर ग्राम पंचायत में किसानों के बैठक आयोजित की।
इस मौके पर किसान संघ के नेताओं ने कहा कि किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर आयोजित होने वाली किसान रैली में सभी किसान भाई अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर रैली को सफल बनायें ताकि सरकार किसानों की मांगों पर गौर करे। 
इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष नरेश व्यास, संभाग उपाध्यक्ष मगनाराम खीचड़, फलोदी जिलाध्यक्ष राजेंद्र व्यास, परमसुख पंचारिया, रामचंद्र, पारस खीचड़, भगाराम, धनराज व्यास, खेतमल शर्मा आदि उपस्थित रहे।