Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

निर्विरोध उप प्रधान बनने पर निकाला विजय जुलूस

बाप न्यूज़  | नव गठित घंटियाली पंचायत समिति में आज उप प्रधान के हुए चुनाव में सागर कवंर वीर बहादुर सिंह निर्विरोध उप प्रधान निर्वाचित हुई। नि...

बाप न्यूज़ | नव गठित घंटियाली पंचायत समिति में आज उप प्रधान के हुए चुनाव में सागर कवंर वीर बहादुर सिंह निर्विरोध उप प्रधान निर्वाचित हुई। निर्विरोध निर्वाचित होने से चाखू सहित समूचे क्षेत्र में खुशी की लहर छा गई। 
सामाजिक कार्यकर्ता मनोज पंचारिया चाखू ने बताया की घंटियाली पंचायत समिति आज क्षेत्रवासियों ने खुशी मनाई।  डीजे व ढ़ोल नगाड़ो पर लोग झूम उठे। निर्वाचित उप प्रधान सागर कंवर का महिलाओं द्वारा माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया गया। ग्रामीणों ने ठाकुर वीरबहादूर सिंह राठौड़ का भी माला व साफा पहनाकर राजस्थान की पारम्परिक रिवाज के साथ अभिनन्दन किया। 
उप प्रधान बनने का विजय जुलूस भीयांसर, गांधीसागर, जम्भेशवर नगर, साई नगर सहित घंटियाली, चिमाणा व चाखू तक निकाला गया। विजय जुलूस के चाखू रावला कोट पहुंचने पर ग्रामीणजनों ने स्वागत किया। 
पंडित ओम प्रकाश पंचारिया और नारायण पंचारिया, जगदीश पंचारिया ने विधिवत मंत्रोचार के साथ अभिनन्दन किया। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि मोती पंचारिया, जयप्रकाश देहड़ू , सहीराम विश्नोई, भवानी पंचारिया, गोपाल सिंह राठौड़, माणक गोरछिया, रहीस खां, किशन पंचारिया, डा. हरिसिंह राजपुरोहित, मास्टर खिंवराज चौधरी, भीखाराम जाखड़ नारायणपुरा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे