Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

राजनीतिक दुर्भावना से किये गये स्थानान्तरण रद्द करने की मांग

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर सोमवार को जोधपुर विद्युत श्रमिक संघ जोधपुर के बैनर तले विरोध प्रदर्शन कर डिस्काॅम प...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर सोमवार को जोधपुर विद्युत श्रमिक संघ जोधपुर के बैनर तले विरोध प्रदर्शन कर डिस्काॅम प्रशासन द्वारा राजनीतिक दुर्भावना से किये गये सभी स्थानान्तरण रद्द करने की मांग की गई है। 
इस दौरान डिस्काॅम एमडी, मुख्यमंत्री एवं ऊर्जामंत्री के नाम का ज्ञापन सहायक अभियंता फलोदी धनराज लटियाल को सौंपा गया। जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ के जिलाध्यक्ष करणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि राजनीतिक एवं विरोधी संगठन के दबाव में जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के स्थानांतरण किये गये है जो सर्वथा अनुचित एवं गलत है। इस प्रकार की हरकतों से डिस्काॅम के कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। इसलिये जो भी स्थानांतरण दुर्भावना से किये गये है उन्हे तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाना चाहिये। 
इस प्रकार से किये गये तबादले संगठन कतई बर्दाश्त नही करेगा। राजपुरोहित ने ज्ञापन में चेतावनी दी है कि अगर स्थानांतरण रद्द नही किये गये तो संगठन के बैनर तले जिला मुख्यालय पर महापड़ाव डाला जायेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष करणसिंह राजपुरोहित, फलोदी शहर अध्यक्ष कपूरचंद माली, फिरोज खान, कैलाश विश्नोई, नेताराम माली, महेंद्र विश्नोई, सुनील प्रजापत, महिपाल विश्नोई, पारस गुप्ता आदि उपस्थित रहे।