Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

राजस्व सेवा परिषद के आह्वान पर पेन डाउन किया

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर सोमवार को राजस्व सेवा परिषद के राज्यव्यापी आह्वान पर फलोदी एसडीएम कार्यालय के बाहर ...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर सोमवार को राजस्व सेवा परिषद के राज्यव्यापी आह्वान पर फलोदी एसडीएम कार्यालय के बाहर पटवारियों, भू-अभिलेख निरीक्षकों, नायब तहसीलदार एवं तहसीलदार ने सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत पेन डाउन कर धरना-प्रदर्शन किया। संगठन द्वारा जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि राज्य सरकार राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों को लेकर कतई संवेदनशील नही है, जिसके चलते राजस्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। संगठन के बैनर तले 29 सितम्बर को राजस्व मंडल अजमेर का घेराव किया जायेगा जिसमें सम्पूर्ण प्रदेश के राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल होगें। इसके बाद भी मांगों पर गौर नही किया गया तो 2 अक्तूबर से शुरू होने प्रशासन गांवो एवं शहरों के संग अभियान का बहिष्कार किया जायेगा। 

इस अवसर पर फलोदी तहसीलदार भगवान सहाय यादव, नायब तहसीलदार ओमप्रकाश मीणा, जिला अध्यक्ष पटवार संघ रामाकिशन गोदारा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमानराम विश्नोई, जयप्रकाश पालीवाल, शांतिलाल छीपा, रामजीलाल सैन, रामलाल ढोली, किशनलाल जाणी, फलोदी उप शाखा अध्यक्ष भरतलाल चौधरी, श्रीमती सुमन विश्नोई, मुख्तियार खान, फूलसिंह जाटव, राजेश सहारण, नरपतसिंह राजपुरोहित एवं ओमप्रकाश पारिक आदि उपस्थित रहे।