Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

निर्दलीय ने बचाई कांग्रेस की साख, इस्लाम खां उप प्रधान निर्वाचित

निर्दलीय इस्लाम खां ने लड़ा कांग्रेस टिकट पर उप प्रधान का चुनाव, एक मत से की जीत हासिल बाप न्यूज |  बहुमत के बाद भी बाप पंचायत समिति में प...

निर्दलीय इस्लाम खां ने लड़ा कांग्रेस टिकट पर उप प्रधान का चुनाव, एक मत से की जीत हासिल

बाप न्यूजबहुमत के बाद भी बाप पंचायत समिति में प्रधान की सीट तक नहीं पहुंचने वाली कांग्रेस ने उप प्रधान की सीट पर कब्जा कर अपनी साख बचा ली। उप प्रधान की सीट निर्दलीय ने कांग्रेस की झोली में डाली। वार्ड 6 से निर्दलीय के रूप में चुनाव जीतने वाले इस्लाम खां को कांग्रेस ने सिंबल देकर अपना उम्मीदवार बनाया। सामने बागी बनी सुशीला निर्दलीय उम्मीदवार थी। इस्माल खां 1 मत से उप प्रधान का चुनाव जीत गए। 

 इस्लाम खां, उप प्रधान बाप
सुबह 10 बजे नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही सुशीला ने निर्दलीय के रूप में तथा कांग्रेस से इस्लाम खां, एमणी तथा नखताराम ने पर्चा दाखिल किया। इसमें नखताराम व एमणी ने पर्चा वापिस ले लिया। कांग्रेस ने निर्दलीय इस्लाम पर भराेसा जताते हुए पार्टी सिंबल दे दिया।

निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम हरिसिंह देवल ने बताया कि इस्लाम को 9 मत तथा सुशीला को 8 मत मिले।

इस्लाम के जीतने की खबर आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पंचायत समिति सदस्य पूनम कंवर, एडवोकेट प्रवीणसिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता पहाड़सिंह रावरा, नंदकिशोर तंवर, मनोज पुरोहित, एडवोकेट राजेंद्रसिंह बारू सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।