Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा एवं समर्पण कार्यो का आगाज

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर के तत्वावधान में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभिय...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर के तत्वावधान में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और समर्पण अभियान का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया, इसके तहत 17 सितम्बर  से 7अक्टूबर तक विभिन्न जन सेवा कार्य किये जायेगें। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुये जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की असाधारण सोच, अनुकरणीय नेतृत्व एवं समर्पण भरी सेवा ने राष्ट्र के संपूर्ण विकास का आगाज किया है। 
तमाम चुनौतियों के बावजूद आत्मनिर्भरता की भावना को प्रोत्साहित करने के मोदी के प्रयास सफल रहे है। इस अवसर पर भाजपा जोधपुर देहात उत्तर जिला महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गवरादेवी व्यास के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा द्वारा लटियाल मन्दिर के आगे रंगोली सजाकर दीप प्रज्जवलित किया गया। इसी प्रकार सीमा जन कल्याण समिति द्वारा संचालित गौशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल एवं फलोदी शहर मंडल दिलीप शर्मा के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने गौवंश को लापसी एव चारा आदि खिलाकर  गौशाला परिसर में पौधारोपण किया। 
इस मौके पर जिला महामंत्री रतन मेघवाल, उपाध्यक्ष ओम बोहरा, विक्रमादित्यसिंह, शिवकुमार व्यास, सुनिल बुरड़, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष केवलराम मेघवाल, माधुसिंह देवड़ा, नेता प्रतिपक्ष रमेश थानवी, जयप्रकाश बोहरा, संपत चांडा, रमणलाल बोहरा, जयराम गज्जा, अशोक बोहरा, ललित जैन, पार्षद गरिमा जोशी, मुकेश प्रजापति, महेश शर्मा, सुरताराम भाटिया, जेठाराम मेघवाल आदि उपस्थित रहे। इसी प्रकार भाजपा जोधपुर देहात उत्तर जिले के सभी मंडलों में पीएम मोदी के जन्मदिन पर विभिन्न सेवा कार्य किये गये।