Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

लग्जरी वाहन में 6 किलो 700 ग्राम अवैध अफीम दुध सहित तस्कर गिरफ्तार

बाप न्यूज़ | जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध लग्जरी वाहन से तस्करी किये जा रहे 06.700 किलोग्राम अवैध अफीम दुध ...

बाप न्यूज़ | जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध लग्जरी वाहन से तस्करी किये जा रहे 06.700 किलोग्राम अवैध अफीम दुध सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। 
जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण अनिल कयाल ने बताया कि जिले भर में पंचायत चुनाव 2021 के मध्यनजर मादक पदार्थो की बरामदगी व अपराधियों की धड़पकड़ अभियान के तहत बिलाड़ा पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान देर रात केरियो की ढ़ाणी के पास नाकाबंदी की गयी थी। इस दौरान नाकाबंदी में संदिग्ध लग्जरी वाहन महिन्द्रा स्कार्पियों नम्बर आर.जे.51 यू.ए. 2220 को रोकने का इशारा किया, किन्तु चालक ने स्कार्पियों को भगाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस जाब्ते की सर्तकता से स्कार्पियों वाहन भगा नही सका। 
स्कार्पियों वाहन में सवार दो व्यक्ति अधेरी रात का फायदा उठा कर भागने लगे लेकिन पुलिस ने जमनालाल पुत्र हीरालाल जाति जाट (इलोचिया) उम्र 33 वर्ष निवासी सोपुरा पुलिस थाना बडलियास तहसील कोटड़ी जिला भीलवाड़ा को दस्तयाब कर लिया। कार सवार एक अन्य अंधेरे में भागने में सफल रहा। कार की तलाशी लेने पर उसमें 6.700 किलोग्राम अवैध अफीम दुध मिला, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया। दूसरे भागे गये व्यक्ति की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने अवैध अफीम दुध व महिन्द्रा स्कार्पियों वाहन को कब्जे में लेकर तस्कर जमनालाल को गिरफ्तार कर लिया। 
उक्त आरोपी को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने व आसूचना एकत्रित करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले थानाधिकारी बिलाड़ा अचलदान, उप निरीक्षक केसाराम व नन्दकिशोर, हैड कांस्टेबल रामाकिशन, कांस्टेबल सुरेशपूनिया, सुरेश गोदारा, श्यामसिंह, जगदीशप्रसाद व ड्राईवर कांस्टेबल बाबूलाल को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरूस्कृत किया जायेगा।