Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

नरेश व्यास बने भारतीय किसान संघ के संभागीय अध्यक्ष

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी कस्बे के निवासी एवं वरिष्ठ किसान नेता नरेश व्यास को भारतीय किसान संघ जोधपुर संभाग का संभागीय अध्यक्ष ...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी कस्बे के निवासी एवं वरिष्ठ किसान नेता नरेश व्यास को भारतीय किसान संघ जोधपुर संभाग का संभागीय अध्यक्ष चुना गया है। रविवार को तिवंरी मुख्यालय पर स्थित आदर्श विधा मंदिर परिसर में भारतीय किसान संघ की आयोजित हुई प्रांत स्तरीय बैठक में व्यास को संभागीय अध्यक्ष पद का दायित्व आम सहमति से सौंपा गया है।
नवनियुक्त संभागीय अध्यक्ष व्यास
प्रांत स्तरीय बैठक में भारतीय किसान संघ के सह संगठन मंत्री गजेंद्रसिंह, प्रदेश संगठन मंत्री राजवीर सिंह, प्रांत संगठन मंत्री हेमराज एवं अन्य प्रतिनिधि आदि शामिल हुये। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ फलोदी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र व्यास, वरिष्ठ किसान नेता धनसुख टरू, रामदयाल थानवी, हनुमान अमराणी, रामचंद्र पालीवाल, किशन पालीवाल, लक्ष्मण, देवीलाल, पप्पूराम, मुरली, जगमोहन, भोमराज, धनराज, अभिषेक, हेमलता रामस्नेही सहित अन्य कई किसान नेता उपस्थित थे। 
संभागीय अध्यक्ष चुने जाने पर किसान नेताओं ने व्यास का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुये संभागीय अध्यक्ष नरेश व्यास ने कहा कि वे किसान हितों के लिये सदैव तत्पर रहेगें।