Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

नीलकंठ महादेव मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड क्षेत्र की निकटवर्ती ग्राम पंचायत मलार में स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में शुक्रवार को विश्व शांत...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड क्षेत्र की निकटवर्ती ग्राम पंचायत मलार में स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में शुक्रवार को विश्व शांति की कामना को लेकर फलोदी एवं मलार के विख्यात रुद्रीपाठी पंडितो द्वारा नीलकंठ महादेव के 1008 बिल पत्रो एवं पंचामृत से रुद्राभिषेक किया गया। 

इस अवसर पर आचार्य मनमोहन बोहरा मुन्नू काका, गिरिराज बोहरा, महेश व्यास, वरिष्ठ समाज सेवी ओम बोहरा, नारायण बोहरा, जयप्रकाश बोहरा, जय, सचिन सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। शाम को महाआरतीस के पश्चात महाप्रसाद का आयोजन किया गया। वरिष्ठ समाज सेवी ओम बोहरा ने बताया कि मलार गांव में स्थित नीलंकठ महादेव मंदिर में भगवान शिव के अति प्रिय श्रावण माह में पूरे एक माह तक भक्तजनों द्वारा अभिषेक किया गया है।