Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

बाप कस्बे में आये दिन नलों में आ रहा गन्दा पानी, पीने को मजबूर लोग

बाप न्यूज़ | बाप कस्बे में गंदे पानी की जलापूर्ति आम बात हो गई है। आये दिन नलों में पानी शुरू होते ही पहले बदबूदार गन्दा पानी आता है। बार बा...

बाप न्यूज़ | बाप कस्बे में गंदे पानी की जलापूर्ति आम बात हो गई है। आये दिन नलों में पानी शुरू होते ही पहले बदबूदार गन्दा पानी आता है। बार बार इसकी शिकायत करने के बाद भी जलदाय विभाग इसका समाधान नही कर पा रहा। जिससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति आक्रोश है। 
बाप कस्बे में घरों में लगे नलों में आज आया ऐसा गन्दा पानी
बोहरों का बास निवासी हीरालाल पालीवाल ने बताया की गुरुवार सुबह नलों में पानी शुरू होते ही गन्दा ही आया। मटमैला बदबूदार पानी पशु भी नहीं पी सकते। लेकिन जलदाय विभाग की लापरवाही व संवेदनहीनता के चलते बाप कस्बेवासियो को प्रदूषित पानी पीना पड़ रहा है।
जिससे जल जनित बीमारियों के फैलने का भी अंदेशा बना हुआ है।  ग्रामीणों ने बताया कि नलों में गन्दा पानी आये दिन आता है। लेकिन विभागीय अधिकारी उसका निवारण नही कर पा रहे। ग्रामीणों ने रोष जताते हुए कहा कि उपखंड मुख्यालय पर पीने के पानी को लेकर हालात बेहद खराब है। लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।  ग्रामीणों ने उपखंड प्रशासन से शुद्ध पेयजल व्यवस्था सुचारू करवाने की मांग की है।