Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

पंचायती राज चुनाव : केंद्रीय मंत्री शेखावत ने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में की सभाएं

बाप न्यूज़  | पंचायत समितियों में भाजपा का बोर्ड बने, इसके लिए केंद्रीय जल शक्ती मंत्री एवम सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत ने शनिवार बाप व घंटिया...

बाप न्यूज़ | पंचायत समितियों में भाजपा का बोर्ड बने, इसके लिए केंद्रीय जल शक्ती मंत्री एवम सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत ने शनिवार बाप व घंटियाली पंचायत समितियों के दौरे पर रहे। भाजपा प्रत्याशियो के समर्थन में जन सभा व जन सम्पर्क कर मत व समर्थन मांगा। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज पंचारिया चाखू ने बताया की शनिवार को हुई जन सभा में मंत्री के साथ  फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई सहित पदाधिकारी रहे उपस्थित थे। सभा में विधायक ने विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि केंद्र सरकार की कई जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंच रहा है। राजस्थान में जल समस्या का भी शीघ्र निवारण होगा। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष देहात उत्तर जोधपुर मनोहर लाल पालीवाल, जगदीश विश्नोई, ठाकुर वीरबहादुर सिंह राठौड़ पूर्व सरपंच चाखू, सुशीला भादू जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी वार्ड 36, भाजपा मंडल अध्यक्ष जाम्बा स्वामी बाल कृष्ण, भाजपा मंडल महामंत्री जाम्बा मास्टर खिंवराज चौधरी, मोती पंचारिया सरपंच प्रतिनिधि चाखू, पूर्व प्रधान बाप मगसिंह भाटी बाप, गजेसिंह, जयराम पूनियां, गेनाराम कुमावत, निम्बाराम भाम्भू, गौपाल सिंह राठौड़, माणक गोरच्छिया, रहीस खां, जय प्रकाश देहड़ू, नेनूराम खावा, सहीराम बिश्नोई, मनमोहन चिनिया, प्रभूराम कुमावत सहित बड़ी संख्या में  ग्रामीण उपस्थित थे।