Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

आरएएस में चयनित प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर स्थित नगर पालिका टाऊन हॉल में  राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला शाखा फलोदी तत्वाव...


बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर स्थित नगर पालिका टाऊन हॉल में  राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला शाखा फलोदी तत्वावधान में आरएएस-2018 में चयनित हुई प्रतिभाओं का सम्मान समारोह भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी कस्टम विभाग दिल्ली में पदस्थापित डिप्टी कमिश्नर अशोक गोदारा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। 
समारोह की अध्यक्षता सीनीयर स्कूल के प्रिसिंपल किशोर कुमार बोहरा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रिसिंपल श्रीमती कांता पंवार, मांगीलाल विश्नोई आऊ, जिला संगठन मंत्री मांगीलाल कुमावत उपस्थित रहे। इस अवसर पर आरएएस-2018 में चयनित विक्रम ईशरवाल, प्रतापसिंह, हरिहर सिंह एवं सुनील कुमार का साफा एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिये अरूण पुरोहित, हरदेव कल्ला एवं कोविड-19 में भामाशाह के तौर पर सहयोग करने पर झंवरीलाल बेनीवाल शिक्षक का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिले की विभिन्न उप शाखाओं के सैकड़ो पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित थे।
इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुये सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि आईआरएस अधिकारी अशोक गोदारा नोखड़ा ने कहा कि आरएएस में चयनित युवा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े एवं जनसेवा को अपने जीवन का ध्येय बनाते हुये गांव, परिवार एवं राष्ट्र की सेवा में सदैव तत्पर रहे। कार्यक्रम का संचालन राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला शाखा फलोदी के अध्यक्ष अरूण कुमार व्यास ने किया।