Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

सेवा भारती रोग जांच निदान केंद्र का शुभारंभ

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल |  फलोदी उपखंड मुख्यालय पर बुधवार को सेवा भारती समिति फलोदी द्वारा आमजन के हित में स्वास्थ्य सेवाओं की ओर कदम...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवालफलोदी उपखंड मुख्यालय पर बुधवार को सेवा भारती समिति फलोदी द्वारा आमजन के हित में स्वास्थ्य सेवाओं की ओर कदम बढ़ाते हुये सेवा भारती रोग जांच निदान केंद्र की शुरूआत की गई है। केंद्र का शुभारंभ राजकीय चिकित्सालय फलोदी में कार्यरत कर्मचारी रमेश बारासा तथा सेवा भारती के जोधपुर प्रांत के संगठन मंत्री स्वरूपदान, प्रांत अध्यक्ष बिहारीलाल, आरएसएस के जिला प्रचारक पियूष के कर कमलों से किया गया। 
इस अवसर पर युवा भामाशाह मेघराज कल्ला, जयराम गज्जा, रमेश थानवी, डूंगर पुरोहित, संपत चांडा, नंदकिशोर बोहरा प्रधानाचार्य, ओम बोहरा, बृजमोहन, शिवनाथ बोहरा, प्रकाश वैद, कंवरलाल डोयल, अश्विनी कुमार जोशी, भंवरलाल जीनगर सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। लैब में सीबीसी, बायोकेमिस्ट्री एवं हार्मोनल जांचे लागत मूल्यों पर करने की सुविधा दी जायेगी। लैब की स्थापना के लिये सेवा इंटरनेशनल एवं राष्ट्रीय सेवा भारती दिल्ली का विशेष सहयोग रहा। अंत में सेवा भारती फलोदी के अध्यक्ष विजय पालीवाल ने आभार व्यक्त किया।