Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

चंद्र दर्शन के बाद खोला ऊब छठ का व्रत

ऊब छट पर मंदिर में भगवान के दर्शन करने पहुंची युवतियां 

ऊब छट पर मंदिर में भगवान के दर्शन करने पहुंची युवतियां 

बाप न्यूजबाप कस्बे में शुक्रवार को महिलाओं व युवतियों ने विधि विधान से ऊब छठ पर्व मनाते हुए व्रत रखा। व्रत रखने के साथ ही सूर्यास्त के बाद चंद्र दर्शन नहीं होने तक खड़ी रही। चंद्र उदय हाेने पर अर्घ्य देकर महिलाओं व युवतियों ने चंद्रमा की पूजा कर व्रत खोला। 

महिलाओं ने पति की लम्बी उम्र की कामना और युवतियों ने अच्छा वर प्राप्त करने की कामना से ऊब छठ का व्रत रखा। सूर्य के अस्ताचल में जाने से पहले महिलाएं व युवतियाे ने श्रृंगार कर लिया था। कस्बे के भैरव मंदिर, नर्बदेश्वर महादेव मंदिर, गायत्री मंदिर, महामृत्युजंय महादेव मंदिर, लक्ष्मीनाराण मंदिर, ठाकुरजी मंदिर तथा हनुमान मंदिर में भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। इसके बाद घरों को लौटी और खड़े रहकर ही चांद निकलने का इंतजार किया। रात करीब पौने ग्यारह बजे चांद नजर आते ही उसका पूजन किया।