Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक सम्पन्न

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल |  फलोदी उपखंड मुख्यालय पर बापू नगर में स्थित फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई के निवास स्थान पर मंगलवार को भाजप...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल
फलोदी उपखंड मुख्यालय पर बापू नगर में स्थित फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई के निवास स्थान पर मंगलवार को भाजपा फलोदी देहात मंडल पूर्व एवं पश्चिम कि संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक मे फलोदी पंचायत समिति सदस्यों तथा जिला परिषद सदस्यों के लिये आवेदन लिये गये।
बैठक पंचायत समिति चुनाव प्रभारी एवं नोखा विधायक बिहारीलाल विश्नोई के मुख्य आतिथ्य में हुई। बैठक में विधायक पब्बाराम विश्नोई, मंडल अध्यक्ष अशोकसिंह राजपुरोहित ने भी मार्गदर्शन किया। अध्यक्ष राजपुरोहित ने बताया की पंचायत समिति फलोदी तथा पंचायत समिति घंटियाली के आवेदन फार्म बुधवार दोपहर 3 बजे तक लिये जायेंगे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष ओम बोहरा, पप्पूराम जाणी, मंडल अध्यक्ष पश्चिम हरनारायण पालीवाल, पवन ओझा, सोहन डारा सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।