Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

घंटियाली में 14 वार्डों में हुआ 72.46 प्रतिशत मतदान

बाप न्यूज : पांचाराम डारा |  पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के प्रथम चरण में गुरूवार को घंटियाली पंचायत समिति के 15 में से एक वार्ड निर्व...

बाप न्यूज : पांचाराम डारापंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव के प्रथम चरण में गुरूवार को घंटियाली पंचायत समिति के 15 में से एक वार्ड निर्विरोध  निर्वाचित होने के बाद 14  वार्ड व जिला परिषद सदस्य के लिए मतदान हुआ। शांतिपूर्ण मतदान के बाद 14 वार्डो के सभी 50 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया। वार्ड नम्बर 10 से नोजी देवी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गई थी।  सुबह से ही मतदान धीमी गति से होने की वजह से मतदान प्रतिशत कम ही रहा। दोपहर बाद लगभग सभी मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मी फ्री बैठे रहे। समिति के कुल 14 वार्डो के 60387 वोटरों में से 43614 मतदातों ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें सबसे अधिक मतदान 5 नम्बर वार्ड से 85.41 यही सबसे कम मतदान 13 नम्बर वार्ड में  59.40  प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। कोविड नियमों की पालना के लिए भी मतदान केन्द्रों पर सम्पूर्ण व्यवस्था को लेकर मास्क व सेनेट्रेजर की बूथों के अंदर  व्यवस्था दिखी।
दोपहर में सूना पड़ा एक बूथ 
पर्यवेक्षक ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक रमजान खान ने प्रथम चरण के चुनाव के तहत एसकेडी, जैसला, चिमाना तथा भगवानसाह ने भीयासर, गांधीसागर, पड़ियाल, भोजासर सहित अन्य बूथों का निरीक्षण किया।
पुलिस रही सतर्क
संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस, आरएसपी अलर्ट रही। अन्य मतदान केंद्रों पर भी पुलिस, आरएसी, होमगार्ड के जवान मुस्तेदी के साथ तैनात रहे। फलौदी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा ने भी घंटियाली क्षेत्र में बूथों का निरक्षण किया। 
यह रहा मत प्रतिशत
वार्ड नम्बर 1 -. 79.17, 
वार्ड नम्बर 2. - 78.34
वार्ड नम्बर 3. - 72.60
वार्ड नम्बर 4. - 80.77
वार्ड नम्बर 5. - 85.41
वार्ड नम्बर 6. - 66.56
वार्ड नम्बर 7. - 75.14
वार्ड नम्बर 8. - 76.94
वार्ड नम्बर 9. - 62.97
वार्ड नम्बर 11. - 61.91
वार्ड नम्बर 12. - 69.82
वार्ड नम्बर  13. - 59.40 
वार्ड नम्बर 14. - 75.85
वार्ड नम्बर  15. - 71.10