Page Nav

HIDE
Sunday, June 1

Pages

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

थानवी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजली सभा का आयोजन

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल |  व्यापार संघ फलोदी के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय राधाकिशन थानवी की प्रथम पुण्यतिथि पर गुर...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवालव्यापार संघ फलोदी के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय राधाकिशन थानवी की प्रथम पुण्यतिथि पर गुरुवार को कृषि मंडी फलोदी के सभागार कक्ष में श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृषि उपज मंडी व्यापार संघ फलोदी के संरक्षक गोपीकिशन भट्ठड़, अध्यक्ष जयप्रकाश लालजी पुरोहित, सचिव धनसुख टरू, कोषाध्यक्ष अश्विनी सावणा, उपाध्यक्ष बालकिशन पालीवाल, सह सचिव विजय शर्मा, सह कोषाध्यक्ष मनोज टाईगर, संगठन मंत्री कमल थानवी, मांगीलाल जैन, चंद्रप्रकाश भट्ठड़, दूलीचंद पालीवाल, किसान नेता नरेश व्यास, भाकिसं जिलाध्यक्ष राजेंद्र व्यास, राजफैड आरओ मुरलीमनोहर व्यास, भाजपा उपाध्यक्ष ओम बोहरा एवं कृषि मंडी सचिव जयकिशन विश्नोई सहित अन्य कई व्यापारीगण उपस्थित थे। 
कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वर्गीय थानवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धा से याद किया गया। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते कृषि मंडी व्यापार संघ फलोदी के अध्यक्ष जयप्रकाश लालजी पुरोहित एवं किसान नेता नरेश व्यास ने कहा कि स्वर्गीय थानवी ने अपने जीवनकाल में फलोदी मंडी एवं शहर के विकास के लिये उल्लेखनीय कार्य किये जो सदैव स्मरणीय रहेगें। उन्होंने कहा कि थानवी ने विभिन्न पदो पर रहते हुये व्यापारियों, किसानों एवं शहर के विकास को सदैव प्राथमिकता दी। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुये कृषि मंडी सचिव जयकिशन विश्नोई एवं राजफैड आरओ मुरलीमनोहर व्यास ने कहा कि स्वर्गीय थानवी ने मंडी प्रशासन, स्थानीय व्यापारियों एवं किसानों के साथ सामंजस्य स्थापित कर कार्य किया जिसकी बदौलत मंडी ने विकास ने नये आयामों को स्थापित किया। नगर पालिका क्षेत्र में उनके द्वारा करवायें गये विकास कार्यों को शहर के नागरिक सदैव याद रखेगें। इस अवसर पर गोपीकिशन भट्ठड़, नरेश व्यास आदि ने भी विचार व्यक्त किये। श्रद्धांजली कार्यक्रम का संचालन सचिव धनसुख टरू ने किया। अंत में अध्यक्ष जयप्रकाश लालजी पुरोहित ने आभार व्यक्त।

स्वास्थ्य शिविर में किशोरियों व महिलाओ को दी जानकारी

गोशाला में गौवंश को खिलाई लाफसी

मरीज का स्वास्थ्य लाभ ही हमारी प्राथमिकता - डॉ राठौड़

विद्युत पोल पर चढ़ने के लिए बनाया जुगाड़ आज डिस्कॉम कर्मचारिय...

फलोदी में परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

हिम्मत रखो, आगे बढ़ते रहो यही जीवन है : लीला देवी पालीवाल

सोलर प्लांट में घुसकर मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार

गाडना को प्रस्तावित ग्राम पंचायत बावड़ी बरसिंगा में करे शामिल

देशनोक ऑवरब्रिज हादसा : एक माह बाद भी पीड़ित परिवार को नही मि...

14 किलो 640 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद, एक गिरफ्तार