Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

आमला को जिला संयोजक का दायित्व

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल |  भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर के उपाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह आमला को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न ...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | 

भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर के उपाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह आमला को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये जोधपुर देहात उत्तर के संयोजक पद का दायित्व प्रदेश संयोजक एवं भाजपा प्रदेश मंत्री अशोक सैनी द्वारा सौंपा गया है। 
विक्रमादित्यसिंह आमला
उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत देश के 80 करोड़ लोगों लांभावित किया जा रहा है। आमला को जिला संयोजक की जिम्मेदारी मिलने पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत, विधायक पब्बाराम विश्नोई, जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला, महामंत्री जंसवतसिंह इंदा, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष केवलराम मेघवाल, मीडिया प्रभारी सुनिल बुरड़, गिरधर सिंह जालोड़ा, माधुसिंह देवड़ा, बिलाल खान, सुरताराम भाटिया, सुखराम जाणी, अशोक सिंह राजपुरोहित, देवीसिंह बैंगटी, एडवोकेट तरूण शर्मा, नेता प्रतिपक्ष रमेश थानवी, पार्षद नरेंद्र सिंह शेखावत आदि ने खुशी व्यक्त करते हुये बधाई दी है। नवनियुक्त जिला संयोजक आमला ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के चलने वाले अभियान में सभी से सक्रिय सहयोग करने की अपील की है।