Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

समस्याओं का समाधान होने पर आभार व्यक्त किया

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर किले के पास स्थित होटल फोर्ट व्यू में शुक्रवार को कांग्रेस नेता महेश व्यास ने फलोदी...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल |
फलोदी उपखंड मुख्यालय पर किले के पास स्थित होटल फोर्ट व्यू में शुक्रवार को कांग्रेस नेता महेश व्यास ने फलोदी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आये जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से जन समस्याओं को सुना तथा उसके समाधान के लिये संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर विभिन्न गांवों से आये दर्जनों जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पूर्व में बताई गई समस्याओं का समाधान होने पर कांग्रेस नेता महेश व्यास का आभार व्यक्त किया। 
जन सुनवाई कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य मोमराज विश्नोई, पूर्व सरपंच पहाड़सिंह रावरा, मनोज पुरोहित, तहसीलदार रमजान खान, अधिशासी अभियंता हजारीराम विश्नोई, सरपंच मोहम्मद अली, सुरजाराम मेघवाल, फरसाराम, मनोहरराम, शंभू खान, रहमतुल्लाह, केसूराम जयपाल, हुकमाराम, सुरजाराम भील, परमाराम, बच्चू खान, जब्बार खान, नेनूराम, समसुद्दीन, वरिष्ठ नेता हरीकिशन व्यास, पार्षद ओमप्रकाश सोनी, अशोक व्यास, कैलाश सुथार, अरुण कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।