Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मेघवाल का फलोदी दौरा सम्पन

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित राजस्थान अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल एक दिवसीय दौरे पर फल...


बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित राजस्थान अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल एक दिवसीय दौरे पर फलोदी आये। प्रदेशाध्यक्ष मेघवाल ने फलोदी कस्बे एवं ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। मेघवाल का मलार फांटे पर भाजपा जोधपुर देहात उत्तर के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल छीला एवं भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष केवलराम मेघवाल जालोड़ा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने साफा एवं माला पहनाकर भावभीना स्वागत किया।

इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष मेघवाल ने वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश मेघवाल के बड़े भाई एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रेंवतसिंह राजपुरोहित के पिताजी के निधन पर उनके घर जाकर शोक व्यक्त किया एवं उन्हें सांत्वना दी। मेघवाल ने आदर्श नगर में स्थानीय अम्बेडकर उधान में संविधान निर्माता बाबा साहेब डाॅ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पौधरोपण किया। इस अवसर पर मेघवाल ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुये कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार आने के बाद दलित समुदाय के लोगों पर अन्याय- अत्याचार बढ गये है एवं महिला अत्याचारों में भी भारी बढोतरी हुई है। राज्य सरकार आपसी कलह में उलझी हुई। राज्य की कांग्रेस सरकार जांच एजेंसियों का भी दुरूपयोग कर रही है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल, विधायक पब्बाराम विश्नोई, जिलाध्यक्ष केवलराम मेघवाल, जिला महामंत्री रतन मेघवाल, मदन पालीवाल, मंत्री शिवकुमार, नेता प्रतिपक्ष रमेश थानवी, गवरा देवी व्यास, मुरलीधर तंवर, यार मोहमद, सीमा चौहान, जेपी बोहरा, कविता दवे, योगिता पुरोहित, अनामिका थानवी, जेठाराम मेघवाल, सुरताराम भाटिया, भरत पंवार छीला, जगदीश पालीवाल, राजीव देवड़ा, आंनद कड़ेला सहित अन्य कई भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।