Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

भारतीय जनता पार्टी का प्रथम ई- प्रशिक्षण शिविर सम्पन

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर का प्रथम ई -प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पा...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर का प्रथम ई -प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में जालोर विधायक जोगेशवर गर्ग ने संबोधित करते हुये कहा कि केन्द्र सरकार के 7 साल बेमिसाल रहे है। पालीवाल ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे केन्द्र की मौलिक एवं वैचारिक उपलब्धियों को आम जन तक पहुंचाकर यह बतायें कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर नही है।  

उन्होने कहा कि आजादी के बाद से कश्मीर आतंकवाद और अराजकता के दौर से गुजर रहा था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दृढ़ राजनीतिक इच्छा शक्ति का परिचय देते हुए वहा से अनुच्छेद 370 को हटाकर सामान्य वातावरण बहाल किया है। नागरिकता संशोधन कानून एक ऐसा मरहम था जिससे भारत में रह रहे उन लाखों विस्थापितों को आत्मसम्मान से जीने का अधिकार मिला है जो वर्षो तक हमारे देश में रह रहे है लेकिन नागरिकता ना होने के कारण उपेक्षित जिन्दगी जी रहे थे। 

ई-प्रशिक्षण शिविर में जिला प्रभारी सांवलाराम देवासी, विधायक पब्बाराम विश्नोई, , जिला महामंत्री जगदीश विश्नोई,  रतन मेघवाल, कार्यक्रम प्रभारी जसवन्तसिंह इंदा, जानकीलाल शर्मा, उपाध्यक्ष ओम बोहरा एवं विक्रमादित्यसिंह, पप्पूराम जाणी,  रेखा कंवर, शिवकुमार व्यास, मूलाराम चौधरी, सुनिल कुमार बुरड़, गवरादेवी व्यास, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष केवलराम, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष यार मोहम्मद, स्वामी बालकिशन, किशनसिंह, हरि माडपुरा, ठाकुरदास पालीवाल, खमणसिंह,  पप्पूराम कच्छावाह, कानसिंह एवं रामसिंह इंदा आदि शामिल हुये।