Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

दुर्घटना में हुए घायलों को एडीएम खान ने भेजा अस्पताल

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर शुक्रवार को एनके सिनेमा के आगे राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर ओवरब्रिज पर गलत दिशा से आई ए...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर शुक्रवार को एनके सिनेमा के आगे राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर ओवरब्रिज पर गलत दिशा से आई एक मोटर साइकिल ट्रोले से जा भिड़ी जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार दो सगे भाई घायल हो गये। इस दौरान मौके पर से गुजर रहे अतिरिक्त जिला कलक्टर फलोदी हाकम खान ने अपनी गाडी रुकवाकर घायलों को तुरंत संभाला एवं उनके सीने पर मसाज की तथा सड़क से गुजर रहे एक वाहन को रूकवाकर उसमें घायलों को अस्पताल भेजा तथा अस्पताल प्रशासन को फोन कर घायलों का समुचित उपचार करने के निर्देश दिये। राजकीय चिकित्सालय में घायलों का उपचार कर गंभीर रूप से घायल प्रतापराम को जोधपुर रैफर किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहावट से नोख जा रहे मोटर साइकिल सवार सोहनराम पुत्र बरसिंगाराम 48 वर्ष एवं प्रतापराम पुत्र बरसिंगाराम 50 वर्ष निवासी तालरिया नोख गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का जायजा लिया।