Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

बाप व चाखू में आई धूल भरी आंधी, लोग हुए परेशान

बाप न्यूज :  सुबह से उमस भरी गर्मी से बेहाल लाेगों को दोपहर में आई आंधी से गर्मी से भल ही राहत मिल गई थी, लेकिन धूल से लोगों से परेशानी बढ़ ग...

बाप न्यूज : सुबह से उमस भरी गर्मी से बेहाल लाेगों को दोपहर में आई आंधी से गर्मी से भल ही राहत मिल गई थी, लेकिन धूल से लोगों से परेशानी बढ़ गई थी। सुबह मौसम साफ होने के साथ सूर्य की तपिश व उमस से लोग बेहाल थे। चाखू क्षेत्र में दोपहर 2 बजे धूल भरी आंधी आ गई थी। सामाजिक कार्यकता मनोज पंचारिया ने बताया कि दोपहर में आई जबरदस्त रेतीली आंधी से धूल ही धूल उड़ने लगी। एक बारगी तो शाम सा अहसास हो गया था। आंधी से घरो में रेत जमा हो गई। पेड़ पौधे भी गिरे। वाहन चालकों को भी खासी परेशानी झेलनी पड़ी। बाप कस्बे में शाम करीब 6 बजे आंधी आई। धूल भरी आंधी से घरों व प्रतिष्ठानों में रेत जमा हो गई। आंधी ने गृहणियों का काम बढ़ा दिया, वहीं लोग भी आंधी से काफी परेशान दिखे।