Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

अध्यक्ष एवं ईओ ने किया पौधारोपण का आगाज

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल |  फलोदी उपखंड मुख्यालय पर सोमवार को मानसून सीजन- 2021 के तहत पूर्व में किये गये पौधरोपण की निरंतरता में नगर प...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर सोमवार को मानसून सीजन- 2021 के तहत पूर्व में किये गये पौधरोपण की निरंतरता में नगर पालिका मंडल फलोदी द्वारा सघन पौधरोपण कार्यक्रम का आगाज नगर पालिका अध्यक्ष पन्नालाल व्यास पहलवान एवं ईओ अनिल कुमार विश्नोई की उपस्थिति में किया गया।  

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वीं जयन्ती समारोह के तहत इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर संयुक्त कार्यक्रम के तहत अमृतादेवी उद्यान बापू नगर फलोदी में कंचनार, नीम, शीशम, पीपल के 100 पौधे लगाये गये। ईओ अनिल कुमार विश्नोई ने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। आपने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने की अपील की है।