Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

वृक्षारोपण अभियान के तहत भाजपा मंडल जांबा में हुआ पौधरोपण

जांबा में पौध रोपण करते हुए

जांबा में पौध रोपण करते हुए
बाप न्यूज | डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्मृति दिवस से लेकर 6 जुलाई जन्म दिवस तक वृक्षारोपण अभियान के तहत शनिवार को जिला अध्यक्ष मनोहर लाल पालीवाल, मंडल अध्यक्ष स्वामी बालकृष्ण व मंडल कार्यकर्ताओं के साथ जांबा मंडल क्षेत्र में पौधरोपण किया।

भाजपा जोधपुर जिला देहात उत्तर प्रभारी सुनिल कुमार बुरड़ ने बताया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम जाम्भा मण्डल अध्यक्ष बालकिशन स्वामी द्वारा सर्व समाज श्मशान भूमि पर आयोजित किया गया। पौधारोपण में नीम, पीपल, वटवृक्ष, बरगद, इमली के छायादार पेड़ लगाए गए। जिलाध्यक्ष मनोहर पालीवाल ने पौधा रोपण एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए हरित राजस्थान, पर्यावरण, वन्यजीव सुरक्षा, स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, प्लास्टिक रहित अभियान भाजपा के प्रत्येक मंडल एवं बूथ स्तर पर जन जागरण को गति देने पर जोर दिया। कार्यक्रम मदन पालीवाल, जगदीश विश्नोई, जसवन्त सिंह इंदा, शिवकुमार व्यास, किशनलाल सेन, राणूलाल सहित भाजपा मंडल जांबा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मंडल बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति गठन को लेकर हुई चर्चा

जांबा में आयोजित बूथ अध्यक्ष गठन को लेकर बैठक

भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर के जांबा मंडल बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति के गठन को लेकर शनिवार को जांबा गांव में बैठक हुई। बैठक में इनके गठन को लेकर चर्चा की गई।

भाजपा जोधपुर देहात उत्तर के सक्रिय बूथ समिति पन्ना प्रमुख प्रभारी जगदीश विश्नोई ने प्रत्येक बूथ पर अध्यक्ष नियुक्त करने तथा उस बूथ को सशक्त बनाने का आह्वान किया। जाम्बा मंडल अध्यक्ष स्वामी बालकृष्ण ने बताया कि जाम्बा मंडल में कुल 54 बूथ है। जिसमें से 40 बूथों पर कार्य पूर्ण कर लिय गया है। बैठक में जोधपुर देहात उत्तर के जिला अध्यक्ष मनोहर पालीवाल, जिला महामंत्री जगदीश विश्नोई, जसवंत सिंह इंदा, जिला उपाध्यक्ष मदन पालीवाल, शिव कुमार व्यास, मंडल अध्यक्ष स्वामी बालकृष्ण, किशनलाल सैन, दिनेश, राणाराम आदि मौजुद थे।