Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

पेट्रोल, डीजल व बढ़ती मंहगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

बाप न्यूज |  पेट्रोल डीजल के भावों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में शुक्रवार को बाप कस्बे में हाइवे पर स्थित तरूण फिलिंग स्टेशन पर कांग...


बाप न्यूज | पेट्रोल डीजल के भावों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में शुक्रवार को बाप कस्बे में हाइवे पर स्थित तरूण फिलिंग स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बाप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में हुए इस धरना प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओें ने केंद्र सरकार के विरोध जमकर नारेबाजी की। बाप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता पहाड़सिंह रावरा ने कहा कि देश में जब से मोदी सरकार आई है, तब से केवल मंहगाई पर जोर दिया जा रहा है। 50 साल में डीजल पेट्रोल की दरे नहीं बढ़ी वह मोदी सरकार के 7 साल में बढ गई। इसके साथ ही मंहगाई भी बेलगाम है। आम नागरिक और गरीब व्यक्ति भी इस परेशानी से त्रस्त है। 

केंद्र सरकार की तानाशाही के चलते किसान सड़कों पर बैठे है। उनकी कोई सुन नहीं रहे है। एक तरफ अंतराष्ट्रीय स्तर पर कीमते घट रही है, लेकिन हमारे देश में प्रधानमंत्री कीमते बढा रहे है। इस दौरान अध्यक्ष महबूब खान, वरिष्ठ नेता मौलवी रहमतुल्लाह, पूर्व उप प्रधान जगदीश पालीवाल, हजारीराम विश्नोई, प्रवक्ता पहाड़ सिंह रावरा व नंदकिशोर तंवर, एडवोकेट लीलाधर पालीवाल,  चारणाई सरपंच जमालुदीन, भंवरलाल खिलेरी, उप सरपंच गोपाल भट्ठड, जुगल भट्ठड  दुर्गाप्रसाद माली, हबीब मेहर, मनोज पुरोहित, प्रकाश रंगा, रामचंद्र पवार, गणपत भाट, देवकिशन जोशी, राजा जोशी सहित कई कार्यकर्ता मौजुद थे।