Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

मंहत इग्यानाथ महाराज के निधन से छाई शोक की लहर

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर औद्योगिक क्षेत्र के पीछे स्थित संत नेनूनाथ जी धूणा आश्रम एकां घाटी आश्रम के गादीपति ...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर औद्योगिक क्षेत्र के पीछे स्थित संत नेनूनाथ जी धूणा आश्रम एकां घाटी आश्रम के गादीपति मंहत इग्यानाथ  महाराज (66) का गुरूवार रात को निधन हो गया है।
मंहत इग्यानाथ जी महाराज पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे तथा उनका जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां पर गुरूवार रात को उन्होंने अंतिम सांस ली। मंहत इग्यानाथ महाराज के निधन का समाचार सुनते ही फलोदी कस्बे एवं ग्रामीण क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। 

मंहत इग्यानाथ महाराज के आकस्मिक निधन पर पूर्व चीफ कमिश्नर केआर मेघवाल, विधायक पब्बाराम विश्नोई, पूर्व विधायक ओम जोशी, वरिष्ठ नेता कुंभसिंह पातावत, चेतनराम गंढेर, पूर्व प्रधान माणकलाल मेघवाल, कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास, उपाध्यक्ष सलीम नागौरी, अशोक कुमार मेघवाल, सुरजनराम जयपाल, विकास अधिकारी ललित कुमार गर्ग, पूर्व पार्षद मांगीलाल लीलड़, शिक्षक नेता रेंवतलाल लीलावत, आसुराम परिहार, तौलाराम चौहान, डाॅ. निरंजन मेहरा, दीनदयाल अरोड़ा, मोडाराम मेघवाल, सीआई जेठाराम जयपाल, रावतराम जयपाल, भैराराम मकवाना, किसनाराम पंवार, मुरलीधर कटारिया, दुर्गाराम बिरठ, सरपंच भंवराराम मेघवाल, सुरजाराम मेघवाल, श्रवण कुमार, चंदन कुमार, बालाराम चौहान, ठाकुरराम टेकरा आदि ने गहरा दुख व्यक्त करते हुये इसे समाज के लिये अपूरणीय क्षति बताया है।