Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

भारत रत्न राजीव गांधी को पुष्पाजंली अर्पित की

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर नगर पालिका मंडल कार्यालय के पास स्थित ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी फलोदी के कार्यालय में शु...

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर नगर पालिका मंडल कार्यालय के पास स्थित ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी फलोदी के कार्यालय में शुक्रवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी फलोदी के अध्यक्ष एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास, पूर्व सरपंच संजय जोशी, नगर पार्षद अशोक व्यास, सत्यनारायण गुचिया एवं कांग्रेस नेता एडवोकेट दिलीप चौहान आदि ने स्वर्गीय राजीव गांधी की तस्वीर पर पुष्पाजंली अर्पित कर उन्हें श्रद्धा से याद किया। 

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने देश के सर्वागीण विकास एवं कम्प्यूटर क्रांति के लिये उल्लेखनीय काम किया जिसे सदियों तक याद रखा जायेगा। वक्ताओं ने उनके सिद्धांतो को जीवन में उतारने का आह्वान किया।