Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

उपनिदेशक ढढ्ढा ने फलोदी का दौरा कर कर्मचारियों की थपथपाई पीठ

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल |  नगर पालिका मंडल फलोदी का रविवार को उप निदेशक (क्षेत्रिय) स्वायत शासन विभाग जोधपुर दलवीर सिंह ढढ्ढा ने निरीक...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | नगर पालिका मंडल फलोदी का रविवार को उप निदेशक (क्षेत्रिय) स्वायत शासन विभाग जोधपुर दलवीर सिंह ढढ्ढा ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा कोविड-19 में सेवायें दे रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की हौसला अफजाई करते हुये उन्हें सम्मानित किया। 

उप निदेशक ढढ्ढा ने नगर पालिका कार्यालय, इंदिरा रसोई योजना, बरसाती नाले तथा सफाई कार्य का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। फलोदी दौरे के दौरान ढढ्ढा ने पालिका के पास स्थित दीनदयाल थानवी बालोधान में पक्षियों के पानी पीने के लिए दस परिंडे लगाये तथा राजकीय चिकित्सालय में ऑक्सीजन संयत्र लगाने के स्थान का अवलोकन किया। 

इस दौरान उपनिदेशक ढढ्ढा ने लॉकडाउन में नगर पालिका के कोरोना वारियर्स के रूप में कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनकी हौंसला अफजाई की। इस अवसर पर इंसिडेंट कंमाडर एवं एसडीएम फलोदी यशपाल आहुजा, नगर पालिका मंडल फलोदी के अध्यक्ष पन्नालाल व्यास, ईओ अनिल कुमार विश्नोई, स्वास्थ्य निरीक्षक श्रीमती मेनका विश्नोई, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सुरेश व्यास नूनसा, लेखाकार राधेश्याम त्रिपाठी, सीपी जीनगर, प्रेम गुचिया, शिवकुमार थानवी आदि उपस्थित रहे। पालिका ईओ अनिल कुमार विश्नोई ने बताया कि पालिका द्वारा लॉकडाउन के नियमो की पालना नहीं किये जाने पर रविवार को 20 दुकानों को सीज किया जाकर 500 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया।