Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

कोविड-19 में सहयोग के लिये तत्पर शिक्षक समुदाय : व्यास

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल |  फलोदी उपखंड मुख्यालय पर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित राजकीय चिकित्सालय फलोदी में स्थापित कोविड-19 केयर वार्ड...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी उपखंड मुख्यालय पर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित राजकीय चिकित्सालय फलोदी में स्थापित कोविड-19 केयर वार्ड के संचालन में शिक्षक समुदाय भी तन, मन एवं धन से सहयोग कर रहा है। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला शाखा फलोदी के अध्यक्ष अरूण कुमार व्यास के आह्वान पर शिक्षकों ने अब तक 159052 रूपये का आर्थिक सहयोग सेवा भारती समिति फलोदी के खाते में जमा करवाया है। 

अध्यक्ष अरूण कुमार व्यास

आर्थिक सहयोग देने का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। सेवा भारती समिति फलोदी को भामाशाह शिक्षक झंवरीलाल बेनीवाल उग्रास ने अब तक सर्वाधिक सहयोग 1 लाख 11 हजार रुपये उपलब्ध करवाया है। आर्थिक सहयोग जुटाने की इस मुहिम में संगठन के जिलामंत्री मानाराम खिलेरी, अध्यक्ष शैतानसिंह राठौड़, मंत्री अशोक पालीवाल एवं गिरधारीराम मेघवाल आदि सक्रिय सहयोग कर रहे है। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जीवन बचाओ मिशन में शिक्षक ऑनलाइन जुड़कर सहयोग प्रदान कर रहे है। 

संगठन आपदा की घड़ी में सेवा के लिये तत्पर रहता है। पिछले वर्ष भी संगठन द्वारा कोविड- 19 में फेस मास्क, सेनेटाईजर, गेहूं वितरण, रक्तदान शिविर जैसे कार्य किये गये थे। संगठन के कार्यकर्ता चैनसुख तंवर एवं श्यामसुंदर तंवर ने विकट परिस्थितियों में भी सैकड़ो मास्क बनाकर गली-मोहल्लो में बांटे थे। जिलाध्यक्ष अरूण कुमार व्यास ने बताया कि संगठन के आह्वान पर झंवरीलाल उग्रास, अरुण कुमार व्यास, महेश पाबूसर, अनिल कुमार शर्मा, सुनील जांगू, वासुदेव पंवार, उत्तमपुरी गोस्वामी, पुखराज पालीवाल, विजय शर्मा मोखेरी, गणेश सुथार, विमला चांडा, ओमप्रकाश डारा, शैतानसिंह राठौड़, ओमप्रकाश जाणी, महेंद्र जैन, दिनेश सुथार, कविता राजवंशी, प्रकाश पालीवाल, कृष्णकुमार थानवी, सहीराम मांजू, हरिकिशन भादू, जयप्रकाश छीपा, ओमप्रकाश गोदारा, भीखाराम जयपाल खारा, उम्मेदाराम काछबाणी, हनुमानाराम जाणी, मानाराम खिलेरी, अशोक कुमार विश्नोई, चैनसुख तंवर, श्यामसुंदर शर्मा, अरुण नागल, मोहन भादू, धर्मवीर, अशोक पालीवाल, मोखराम विश्नोई, सौरभ, कैलाश ढाका, चैनपाल सिंह आदि ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया है।