Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

भाजपा नेताओं ने गौशाला में भेंट किये 50 हजार रुपये

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल |  भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के दूसरे ...

बाप न्यूज : अशोक कुमार मेघवाल | भारतीय जनता पार्टी जोधपुर देहात उत्तर के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रम के दूसरे दिन फलोदी कस्बे में स्थित सीमाजन कल्याण समिति की गौशाला में पालीवाल की प्रेरणा से भाजपा उपाध्यक्ष विक्रमादित्यसिंह आमला एवं भामाशाह रावल जाणी ने 25 -25 हजार रुपये गौशाला के जयराम गज्जा को गौसेवा के लिये सुपुर्द किये।


भाजपा नेता आमला एवं जाणी

गौसेवा के लिये राशि देने पर फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहरलाल पालीवाल, जिला महामंत्री रतन मेघवाल, सुखराम जाणी, ओम बोहरा,  शिवकुमार व्यास, मीडिया प्रभारी सुनील बुरड़, गजेंद्र जोशी, नेता प्रतिपक्ष रमेश थानवी, एडवोकेट तरुण शर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष दिलीप शर्मा, भामाशाह मेघराज कल्ला, सुनिल व्यास, पूर्व प्रधान भागीरथ बेनीवाल, शिव पंचारिया, एडवोकेट महिपाल कोठारी, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष केवलराम बाला, सुरताराम भाटिया आदि ने आमला एवं जाणी का आभार व्यक्त किया है।