Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

मालगाड़ी की चपेट में आने से 11 राज्य पशु ऊंटो की दर्दनाक मौत

  बाप न्यूज :  कस्बे के निकट मालगाड़ी की चपेट में आने से एक साथ 11 राज्य पशु ऊंटो की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें आधे ऊंटो के शव क्षतविक्षत होकर ...

 


बाप न्यूज : कस्बे के निकट मालगाड़ी की चपेट में आने से एक साथ 11 राज्य पशु ऊंटो की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें आधे ऊंटो के शव क्षतविक्षत होकर पटरी ही बिखर गए थे। जिन्हे बाद में वंहा से हटाया गया। घटना मंगलवार दिन की बताई जा रही है। बुधवार को कुछ ऊंट पालक मौके पर पहुंचे तथा अपने ऊंटो की पहचान की। सभी ऊंट कल्याणसिंह की सिड्ड क्षेत्र के दो तीन ऊंट पालकों के थे।

कस्बे के आसपास ऊंटों का काफीला घुमता रहता है। संभवत: 11 ऊंट रेलवे ट्रेक पर चढ़ गए थे। हादसा रिण सड़क मार्ग पर बने अंडरब्रिज से फलोदी की तरफ करीब 1 किमी दूर हुआ है। जंहा हादसा हुआ वंहा रेलवे ट्रेक करीब 20 फीट ऊंचाई पर है। जब मालगाड़ी आई तब सभी ऊंट उसकी चपेट में आ गए थे। ट्रेक की ऊंचाई अधिक होने की वजह से ऊंटों को बचने का कोई मौका ही नहीं मिला। एक के बाद ऊंट मालगाड़ी से कटते गए। बुधवार को भी सभी ऊंटो के शव रेल लाइन के पास ही बिखरे पड़े दुर्गध मार रहे थे।