Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

कम्प्यूटर शिक्षा के जनक सुशील थानवी का निधन

बाप न्यूज़ ◆ अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी कस्बे में एसडीएम कार्यालय के पीछे लटियाल अकादमी विद्यालय के पास पिछले दो दशक से संचालित साईबरटेक कम्प्...

बाप न्यूज़ ◆ अशोक कुमार मेघवाल | फलोदी कस्बे में एसडीएम कार्यालय के पीछे लटियाल अकादमी विद्यालय के पास पिछले दो दशक से संचालित साईबरटेक कम्प्यूटर संस्थान के संस्थापक निदेशक एवं युवा आईटी विशेषज्ञ सुशील थानवी (43) का कोविड-19 के चलते रविवार को बीकानेर के एक अस्पताल में दुखद निधन हो गया है। थानवी कोविड-19 के पाॅजिटिव मरीज थे तथा पिछले कुछ दिनों से उपचार के लिये बीकानेर के अस्पताल में भर्ती थे। 

 सुशील थानवी।

फलोदी में दो दशक पहले कम्यूटर एज्युकेशन की शुरुआत करने वाले हंसमुख एवं मिलनसार स्वभाव के धनी सुशील थानवी के संस्थान से हजारों युवाओं एवं सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कम्प्यूटर का प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा रोजगार की तरफ कदम बढाये। कम्प्यूटर गुरू एवं आईटी विशेषज्ञ सुशील थानवी के आकस्मिक निधन पर डाॅ. बीआर पालीवाल, डाॅ. सतीश पुरोहित,  डाॅ. अरूण माथुर, डाॅ. दिनेश शर्मा, डाॅ. मधु शर्मा, एडवोकेट श्रीगोपाल व्यास, प्रवीणसिंह रणीसर, सिंकदर घोसी, ओम बोहरा, कृषि मंडी व्यापार संघ फलोदी के अध्यक्ष जयप्रकाश पुरोहित, अशोक कुमार पालीवाल, जगपाल सिंह बाजिया, ताराचंद नागर, अशोक कुमार मेघवाल, विरमपुरी गोस्वामी, रमेश व्यास, एसपी चांडा, शिवकुमार थानवी, दीनदयाल अरोड़ा, श्याम देवड़ा, दीपक कामरा, तेजाराम जयपाल, डाॅ. प्रकाश पूनिया, सुलेखा गाडोदिया, रविंद्र जैन, महेश ओझा, पूर्व सरपंच संजय जोशी, जेपी रंगा, पार्षद कुंजबिहारी बोहरा, सत्यनारायण गुचिया, अशोक व्यास, हरेंद्रसिंह रणीसर, घीसूलाल चौरड़िया, हुकमाराम सुथार, सुरेश व्यास नूनसा आदि ने गहरा दुख व्यक्त करते हुये इसे फलोदी क्षेत्र के लिये अपूरणीय क्षति बताया है।