Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

जैविक खेती को बढ़ावा देने का संकल्प लिया

बाप न्यूज़ ◆ अशोक कुमार मेघवाल | जैविक खेती में उपयोग आने वाले बंशी गिर गौशाला गुजरात द्वारा विकसित गौकृपा अमृतम कल्चर का गांव-गांव में प्रचा...

बाप न्यूज़ ◆ अशोक कुमार मेघवाल | जैविक खेती में उपयोग आने वाले बंशी गिर गौशाला गुजरात द्वारा विकसित गौकृपा अमृतम कल्चर का गांव-गांव में प्रचार करने का कार्य समस्त महाजन संस्था के द्वारा किया जा रहा है। मंगलवार को श्री ओसवाल गौसेवा सदन पिंजरा पोल फलोदी में गौ पूजन कर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की पर्यावरण गतिविधि के जिला प्रमुख जुगतसिंह करणोत एवं जिला सेवा प्रमुख भीखाराम ने इसे गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


श्री ओसवाल गौसेवा सदन पिंजरापोल फलोदी के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार जैन एवं सह कोषाध्यक्ष अशोक सराफ ने बताया पिंजरापोल में इस कल्चर का बैंक बनाया गया है, इसे चारा लाने वाले सभी किसानों को मुफ्त में दिया जा रहा है इससे उनके खेतों की मिट्टी की उर्वरता शक्ति बढ़ेगी। जो किसान भाई जैविक खेती करना चाहते है उनके लिए यह बहुत ही फायदेमंद है। अध्यक्ष रविंद्र कुमार जैन ने बताया कि इसे बनाना बहुत ही सरल है इसमें केवल देशी गाय की छाछ एवं गुड़ की आवश्यकता रहती है।