Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

स्थापना दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान किया

बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | भारतीय जनता पार्टी फलोदी देहात मंडल पूर्व के तत्वावधान में मंगलवार को भाजपा का 41वां स्थापना दिवस समारोह मंड...



बाप न्यूज़ : अशोक कुमार मेघवाल | भारतीय जनता पार्टी फलोदी देहात मंडल पूर्व के तत्वावधान में मंगलवार को भाजपा का 41वां स्थापना दिवस समारोह मंडल अध्यक्ष अशोकसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत खीचन में मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता कि तस्वीर पर पुष्पंंजली अर्पित की गई तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह राजपुरोहित, सुरेन्द्रसिंह राजपुरोहित, हेमसिंह, हस्तीमल कुमावत, संदीप सिंह मूथा, शैलेन्द्रसिंह, स्वरूपसिंह थानक, नटूजी नाडोला, कपूरचन्द्र, मूलचन्द्र, खेमसिंह आदि उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष अशोकसिंह राजपुरोहित ने बताया कि मोटाई में सहीपाल भादू, ननेऊ में किशनाराम पूनिया, भोजासर में धोकलराम विश्नोई, बरजासर में ओमप्रकाश, रड़काबेरा में फरसाराम विश्नोई तथा लोर्डिया में पवन ओझा के नेतृत्व में स्थापना दिवस समारोह मनाया गया।