Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

जांबा में शुरू हुआ भाजपा का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर

बाप न्यूज़ |  अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण शिविर योजना के तहत मंडल जांबा में शनिवार को मंडल अध्यक्ष स्वामी बाल कृष्ण के सानिध्य में जांबा गांव ...

बाप न्यूज़ |  अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण शिविर योजना के तहत मंडल जांबा में शनिवार को मंडल अध्यक्ष स्वामी बाल कृष्ण के सानिध्य में जांबा गांव में प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। शिविर में विधायक पब्बाराम विश्नोई ने पार्टी की रीति नीति पर प्रकाश डाला। विधायक ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। उन्होंने कहा की पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ता है। कार्यकर्ता सक्रिय व मजबूत होगा तो पार्टी स्वयं मजबूत होगी। पूर्व मंडल अध्यक्ष मगसिंह ने पार्टी कार्यकर्ता के व्यक्तित्व विकास पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण में ईमीलाल नैण, पूर्व मंडल फलोदी अध्यक्ष जेपी जोशी, ठेकेदार मोहनराम सारण, हरिराम चौधरी, जगदीश महाराज, जीवणराम चौधरी, गणपतराम, कृष्णपालसिंह, बुधाराम सियाग, भंवरसिंह, अनोपाराम जांबा, अल्प संख्यक मोर्चा मंडल जांबा अध्यक्ष मदन मोहम्मद, खींवराज चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजुद रहे।