Page Nav

HIDE

Classic Header

Top Ad

Breaking News:

latest

श्रीयादे माता जयंती पर बाप कस्बे में निकली शोभायात्रा

Bap News : बाप कस्बे में शनिवार को श्रीयादे माता की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जयंती को लेकर कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। श्रीयादे ...

Bap News : बाप कस्बे में शनिवार को श्रीयादे माता की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जयंती को लेकर कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। श्रीयादे मंदिर प्रांगण से आरम्भ हुई शोभायात्रा कस्बे के मुख्यमार्गो से होते हुए पुनः मंदिर में सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल महिलाएं सिर पर जल कलश लिए हुए मंगल गीत गाते चल रही थी। युवा डीजे पर बज रहे भक्ति भरे भजनों में झूम रहे थे। 

बाजार में जयपुरिया मार्केट के दुकानदारों ने शोभयात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल लोगों का भी जगह-जगह स्वागत किया गया। शोभायात्रा में प्रजापत समाज की ओर से 7 वाहनों पर विभिन्न झांकियां निकाली गई। शोभायात्रा में युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। जयंती की पूर्व संध्या पर मंदिर में जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में स्थानीय कलाकारों की ओर से एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। शनिवार सुबह हवन किया गया।